हाजीपुर, सितम्बर 27 -- पातेपुर संवाद सूत्र हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। भाई के विवाद में बहन की हुई पिटाई। घायल बहन को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के भैरोखड़ा गांव में बच्चों के मारपीट मामलों में दो पक्षों के आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं एक पक्ष के भाई को बचाने गई बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद हाजीपुर रेफर किया गया है। एक ओर से रेणु देवी पति मोहन भगत ग्राम भैरोखड़ा दूसरी ओर से नीलम देवी पति भोला शर्मा ग्राम भैरोखड़ा थाना हरलोचनपुर सुक्की में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.