कानपुर, फरवरी 21 -- सनिगवां के कांशीराम कॉलोनी में दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने गए युवक को आरोपितों ने पीट दिया। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। सनिगवां के कांशीराम कॉलोनी निवासी पवन श्रीवास्तव के अनुसार बीती 17 फरवरी की रात को वह खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। तभी घर से कुछ दूरी पर कुछ युवक आपस में किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। इस पर पवन ने बीच बचाव किया तो आरोपित मोहित और मॉडल समेत उनके चार साथियों ने मिलकर पीट दिया। साथ ही आरोपितों ने गला दबाकर आंख में किसी वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया। लोगों के जमा होने पर आरोपित धमकाते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.