बगहा, दिसम्बर 11 -- चनपटिया। चनपटिया के पिपरा गांव में मछली के अवशेष जमीन पर गिरने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष से दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। वही दूसरे पक्ष की ओर से करायी गयी एफआईआर में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि एक पक्ष के पिपरा गांव निवासी भोला मियां (50), उसकी पत्नी रेहाना खातून (45) एवं बेटी खुशनुदा खातून (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही दूसरे पक्ष के भोला मियां की शिकायत पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि चनपटिया के पिपरा गांव में बुधवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना में एक पक्ष के...