अररिया, मई 14 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर में लीची तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी बालक का इलाज किया जा रहा है। वही जख्मी बालक के सर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सक ने सिटी स्केन कराने की सलाह दी है। जख्मी बालक अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी सुरेंद्र मंडल का बेटा मोनू कुमार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.