धनबाद, जनवरी 10 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा रथटांड़ के रहने वाले मो. जमाल ने बाघमारा पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि घर लौटने के क्रम में मेरे पुत्र मो. लाडला को रथटांड़ का रहने वाला दाऊद शेख अपने साथियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। कहा गया कि कुछ देर बाद पुनः दाऊद अपनी मां और अन्य लड़कों के साथ घर के सदस्यों के साथ मारपीट की। शिकायत में कहा गया कि मारपीट के दौरान मेरी गर्भवती पुत्री को चोट आई है। बाद में दाऊद शेख का पिता मिराज शेख ने मेरे मोबाइल पर फोन कर जान मारने की धमकी दी। मो. जमाल ने पुलिस को बताया कि आरोपियों द्वारा मारपीट के क्रम घर में रखे समान को तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने लिखित शिकायत के आलोक आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में रथटांड़ अंसारी मुहल्ले की खुशबू खातून ने लाड...