समस्तीपुर, सितम्बर 22 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में रविवार की रात पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में लदौरा गांव के वीरू कुमारी एवं तेतरी देवी, बिरसिंहपुर के प्रियंका कुमारी, मधुरापुर के मदन चौधरी एवं धो रनगर गांव के संतोष कुमार शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वीरू कुमारी एवं तेतरी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर करने की बात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो हैदर ने बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.