रामपुर, फरवरी 5 -- क्षेत्र के दिबदिबा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस हिंसक झड़प में फायरिंग, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की ओर से कुल 14 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। घटना बीते सोमवार की देर रात की बताई गई है। एक पक्ष के ग्राम पटेरी किच्छा उत्तराखंड निवासी जगजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि सोमवार की देर रात वह गांव दिबदिबा से अपने मित्र ऐशप्रीत के साथ घर लौट रहे थे। तभी विक्रमजीत सिंह, विरत चौधरी समेत 8-9 लोगों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन्हें घायल कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वह घायल अवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.