सासाराम, फरवरी 13 -- दिनारा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुनसेज गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में दो लोग जख्मी बताए जाते हैं। जख्मियों में काजल कुमारी एवं अमित कुमार शामिल है। जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। मारपीट की घटना को लेकर थाना में दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में प्रथम पक्ष गुनसेज निवासी रामप्रीत सिंह की पुत्री काजल कुमारी के आवेदन पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष से अनन्त सिंह की पत्नी सबिता देवी के आवेदन पर एक नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.