मुंगेर, जनवरी 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजारानी तालाब गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कुल 9 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर कुल 9 व्यक्ति को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें एक पक्ष की ओर से राजारानी तालाब गांव निवासी वीरु बिंद की पत्नी पुगली कुमारी के आवेदन के आधार पर पार्वती देवी, विवेक बिंद, सुनील बिंद, सुगनी देवी तथा डीजे कुमार पर तथा दूसरे पक्ष से नागेंद्र बिंद की पत्नी पार्वती देवी के आवेदन पर सुमित्रा कुमारी, रूपा कुमारी, मिसिन बिंद तथा जालिम बिंद ...