मुंगेर, जनवरी 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर टू गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना के बाद मामले में एक पक्ष की ओर से हवेली खड़गपुर थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कुल 7 व्यक्ति पर प्राथमिकी किया गया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए हवेली खड़गपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष शिवम स्वराज ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट मामले में एक पक्ष के मधुबन दरियापुर गांव निवासी बासुकी प्रसाद वर्मा ने आवेदन देकर कुल 7 व्यक्ति को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...