बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- दो पक्षों के बीच मारपीट, 5 लोग घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मेंहूस थाना क्षेत्र के माफो गांव के समीप दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष के तीन घायलों को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बरुई गांव निवासी करण कुमार, राम प्रवेश कुमार और अन्य के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के दो घायल युवक माफो गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने बताया कि घायल राम प्रवेश कुमार अपने भांजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से भाई और दोस्तों के साथ माफो गांव जा रहा था। इसी दौरान मेंहूस- रमनू बिगहा गांव के बीच रास्ते में दूसरी बाइक पर सवार युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया ग...