कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि बुधवार को झगड़े की सूचना पर उन्होंने भरवारी चौकी पुलिस को परसरा गांव भेजा। वहां एक पक्ष से लीला देवी निवासी परसरा व लक्ष्मण निवासी ननमई और दूसरी तरफ से परसरा निवासी सुनील कुमार एक-दूसरे को रंजिशन गाली-गलौज कर रहे थे। इनके बीच मारपीट भी हुई। इससे सभी को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्ष की शिकायती पत्र नहीं मिलने पर पुलिस ने आरक्षी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों घायलों को ही आरोपी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.