कौशाम्बी, फरवरी 23 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की पूजा देवी ने बताया कि 21 फरवरी को उसके पति सुरेश कुमार ऑटो चलाने चले गए थे। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी कुषमा देवी, उसका पति फूलचंद्र, बेटा नत्थू व मनीष पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई की। वहीं, दूसरी तरफ से कुषमा देवी का कहना है कि वह खेत में उस रोज बीज छिड़क रही थी। विपक्षी पूजा व उसके पति सुरेश ने पुरानी रंजिश में पिटाई की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को मेडिकल करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...