बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- करायपरसुराय थाना क्षेत्र के परसापर गांव में हुई घटना फोटो : करायपरसुराय01-करायपरसुराय अस्पताल में जख्मी महिला का इलाज करते चिकित्सक। करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र का परसापर गांव सोमवार की सुबह गोलीबारी से दहल गया। दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गयी। जख्मी हिरावन प्रसाद की पत्नी किरण देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। उनके पैर में गोली लगी है। घटना का कारण चुनावी रंजिश बतायी जा रही है। ग्रामीणों की माने तो परसापर गांव के हिरावन पासवान और मेढमा गांव के नसीब यादव के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गये और गोलियां चलने लगी। दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग की गयी। 15 राउंड से अधिक फायरिंग की सूचना है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रणवि...