गिरडीह, फरवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मारपीट मामले को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एक पक्ष से पांडेयडीह मैगजनिया निवासी अजय कुमार वर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में जितेंद्र दास उर्फ किशन दास, राजेश दास एवं सुनील दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोपियों पर गाली-गलौज व मारपीट करने तथा दस हजार रूपये रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से पांडेयडीह मैगजिनीया निवासी मंजू देवी पति जितेंद्र दास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में सूरज वर्मा, संजय वर्मा एवं अजय वर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने एवं अभद्र व्यवहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.