अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़। नगर के मल्ला बल्टा में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गए। दोनों गुटों के युवकों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने दोनों की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक जखेटा बल्टा निवासी पूरन बिष्ट का कहना है कि वह अपने घर लौट रहा था। इस दौरान सल्ला निवासी संताष राम से उन्होंने उधारी के रुपये मांगे। इस दौरान संतोष के साथ, सूरज मटेना, अक्षय, प्रकाश सहित अन्य अज्ञात ने उस पर हमला कर दिया। लूटपाट की और उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इधर संतोष कुमार का कहना है कि वह अपने साथियो के साथ जनेऊ कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए बल्टा गया था। इस दौरान पूरन बिष्ट सहित उसके साथियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द बोले और हमला कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक ...