लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- गोला गोकर्णनाथ। पुरानी रंजिशन के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षोे की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी रमेश कुमार पुत्र पृथ्वीलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह सुबह मजदूरी करने के लिए घर से जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी नरेंद्र पुत्र मनोहर लाल ने रंजिशन पीछे से आकर लाठी डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। उसका कहना है कि विपक्षी से पुरानी रंजिश है। जिसके चलते वह जान माल की धमकी देकर मारपीट कर रहा है। वहीं नरेंद्र पुत्र मनोहर लाल ने कहा है कि रमेश व रामखिलावन पुत्र गोकर्ण प्रसाद रात 10 बजे शराब के नशे में उसके यहां आये और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डन्डों से मारा पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.