भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही कमी का असर पिछले दो दिनों से शहर की जलापूर्ति पर भी पड़ रही थी। जलस्तर नीचे जाने से बरारी वाटर वर्क्स के इंटेकवेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसके बाद गुरुवार को एक तो शुक्रवार को दूसरा मोटर भी बंद करना पड़ गया था। हालांकि नगर निगम ने गंगा नदी के पानी को इंटेकवेल तक लाने के लिए अस्थाई व्यवस्था के तहत चैनल बनाने का काम शुक्रवार से ही शुरू कर दिया था। जिसे शनिवार दोपहर तक पूरा कर लिया गया। चैनल तक पानी पहुंचाने के लिए दो बड़े पंपिंग सेट लगाए गए हैं। नगर निगम के जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी के अनुसार शनिवार को चैनल निर्माण का काम पूरा कर दो बड़े पंपिंग सेट लगा दिए गए हैं। जलापूर्ति व्यवस्था को पूर्व की तरह की सामान्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि...