गोपालगंज, मार्च 3 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के लछवार पंचायत के चनावे गांव और एबादुल्ला इंदरवा पंचायत के शुकुलवा खुर्द गांव में रविवार देर शाम बिजली कंपनी की टीम ने अभियान चला कर दो हजार रुपए से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। कनीय अभियंता (विद्युत) अविनाश कुमार ने बताया कि बकाया राशि दो हजार रुपए से अधिक होने के कारण दो पंचायतों के कुल 65 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। अभियान में बिजली विभाग की टीम के साथ मानव बल मनोज कुमार सिंह, सोनू कुमार, धर्मेंद्र मांझी, अरविंद यादव, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.