औरंगाबाद, नवम्बर 22 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के प्रखंड के किसानों की समस्याओं के समाधान और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा दो पंचायतों अरई और शमशेर नगर-में कृषि जन चौपाल का आयोजन किया गया। अरई पंचायत में पानी टंकी के पास तथा शमशेर नगर पंचायत में महमदपुर बजरंग बली स्थल के निकट चौपाल लगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। कृषि विभाग की टीम ने रबी फसल की तैयारी, उर्वरक प्रबंधन, रोग-कीट नियंत्रण, मिट्टी परीक्षण और जल संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी। किसानों ने नहरों में पानी की अनियमितता, सिंचाई संकट, पराली प्रबंधन, समर्थन मूल्य और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों के हर मुद्दे पर विभागीय स्तर पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाएगी। चौपाल में उन्नत बीज चयन, आधुनिक ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.