बिहारशरीफ, नवम्बर 22 -- प्रसव के दौरान महिला जिलाध्यक्ष की गयी जान कई महीनों से बीमार थे पूर्व जिला महामंत्री फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ के मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को अंतिम विदाई देते भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ/हिलसा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दो नेताओं के आकस्मिक निधन से भाजपा शोक में डूब गयी है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गिरियक प्रखंड के गाजीपुर गांव निवासी माधवलाल कश्यप की पत्नी निशा कश्यप की मौत प्रसव के दौरान तबियत बिगड़ने से हो गयी। वहीं, हिलसा निवासी पूर्व जिला महामंत्री सियाशरण आर्य काफी समय से बीमार थे। इलाज के दौरान उनकी जान चली गयी। महिला जिलाध्यक्ष का शव शनिवार की सुबह जिला पार्टी कार्यालय लाया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महिला जिलाध्यक्ष...