काशीपुर, फरवरी 2 -- नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्य रविवार को हल्द्वानी स्थित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर पहुंचे। यहां नेता प्रतिपक्ष ने वार्ड 2 ईदगाह और वार्ड 9 मझरा बख्श से निर्दलीय के रूप में जीत हासिल करने वाले सभासद और सभासद पति को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने बोर्ड को भरोसा दिलाया कि उनका पूरा सहयोग मिलेगा। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते के साथ रविवार को बोर्ड के सदस्य नेता प्रतिपक्ष के आवास पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से विकास का आशीर्वाद प्राप्त किया। यशपाल आर्य ने कहा कि जिस तरह बाजपुर नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और कांग्रेस के सभासदों ने जीत हासिल की है वह तारीफ के योग्य है। पालिकाध्यक्ष गुरीजीत सिंह गित्ते ने नेता प्रतिपक्ष का आभार जताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.