मिर्जापुर, मार्च 25 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। बस स्टैंड सिंगरौली में खड़ी दो निजी बसों में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक बस में सो रहे खलासी की जलकर मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी थी। सिंगरौली बस स्टैंड में सोमवार की रात दो निजी बसें खड़ी थी। दोनों बसें छत्तीसगढ़ से बैढ़न सवारी लेकर आवागमन करती हैं। सोमवार की रात लगभग 12 बजे बस स्टैंड में खड़ी एक बस में संदिग्ध हाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में खड़ी दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक बस में सो रहा खलासी हरीश पनिका आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। दोनों बसों में आग लगने से बस स्टैंड में अफरा-तफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.