हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- अलग-अलग क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग और एक युवक के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक नाबालिग शहर कोतवाली और दूसरा नाबालिग सिडकुल क्षेत्र से लापता हुआ है, जबकि युवक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से लापता हुआ है। पुलिस ने बुधवार को तीनों मामले में केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से ऐरटी शामली निवासी 13 वर्षीय किशोर हरिद्वार के सप्तऋषि स्थित अमर प्रेम आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीते नौ दिसंबर से लापता है। सिडकुल में शिवा गंगा विहार निवासी किशोर चार दिसंबर को घर से निकला था। लेकिन अभी तक वापस नहीं आया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कॉलोनी से बीते 11 नवंबर को सतीश चौहान घर से कही चले गए थे। जिसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिले, फोन भी बंद आ रहा है। बुधवार को पुलिस ...