भागलपुर, फरवरी 19 -- दो नाबालिग लड़की लापता, परिजन परेशान सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के दो विभिन्न स्थानों से दो नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। परिजन ने दर्ज मामले में बताया कि बच्ची स्कूल पढ़ने गयी थी, वापस घर नहीं पहुंची। थाना में आवेदन देकर पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस दर्ज मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...