गढ़वा, दिसम्बर 16 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। स्पेशल जज पोक्सो सह जिला जज प्रथम दिनेश कुमार की अदालत ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया। दोषी पाए गए अभियुक्त जिलांतर्गत रंका थाना दौनादाग गांव निवासी इरशाद अंसारी को यह सजा सुनाई गई है। अदालत ने आर्थिक दंड की राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। घटना 3 अक्टूबर 2022 की है। प्राथमिक दर्ज कराते आरोप लगाया गया था कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री और 16 वर्षीया नतिनी रंका सब्जी बाजार में दुर्गा पूजा के अवसर पर कलश दीया बेचने के लिए गई थी। दोनों शाम तक वापस नहीं लौटी। उस पर उनके बारे में पता लगाते बाजार पहुंचा। तभी सब्जी बेचने वाले ने बताया कि 4:15 बजे शाम को उसके मोबाइल से एक दूसरे मोबाइल...