देवघर, जनवरी 9 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकले दो नाबालिग छात्र-छात्रा के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों मामलों को लेकर परिजनों ने जसीडीह थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही है। पहली घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मानिकपुर हाई स्कूल में 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा बुधवार की सुबह परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाना में लिखित शिकायत देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। दूसरी घटना सिकदारडीह गांव से सामने आई है। यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.