हरदोई, नवम्बर 12 -- हरदोई। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जीआरपी ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए दो लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। जीआरपी थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना मिली थी कि दो नाबालिग 12 वर्षीय छात्र निवासी मोहल्ला सरैया थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी और 14 वर्षीय छात्र निवासी मोहल्ला अंबेडकरनगर थाना पिहानी हरदोई दून पब्लिक स्कूल मोहम्मदी के हॉस्टल से नाराज़ होकर घर से निकल गए हैं। ट्रेन संख्या 14236 बरेलीझ्रबनारस एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाई। ट्रेन के पहुंचते ही टीम ने बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और थाने लाकर पूछताछ की। बाद में परिजनों व स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...