सिमडेगा, फरवरी 23 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो नाबालिगो को निरुद्ध किया है। थाना प्रभारी मानव मयंक ने बताया कि पिछले सप्ताह मोबाईल दुकान में चेारी की घटना घटी थी। घटना के बाद अनुसंधानरत पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की। पुछताछ के क्रम में दोनों नाबालिगों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियो को निरुद्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...