बोकारो, फरवरी 1 -- सिटी व पिंड्राजोरा पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिक लड़कियों को बरामद किया है। सिटी पुलिस ने 23 जनवरी को लापता 16 वर्षीय लड़की को दुग्गल गेट के पास हार्टिग एरिया से बरामद किया है, साथ ही गिरफ्तार 20 वर्षीय आरोपी डोडे बनरा को पोक्सो एक्ट के तहत अपहरण के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस जांच में अपहरण का मामला प्रेम प्रसंग साबित हुआ। नाबालिक लड़की को आरोपी से प्यार हो गया था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाकर गायब होने के बाद शादी कर ली। चुकी लड़की नाबालिक है, इस लिहाज से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। इधर पिंडराजोरा प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन ने मौखिक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक लड़की को चास थाना क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.