बेगुसराय, फरवरी 5 -- बीहट,निज संवाददाता। पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कोलकाता के बैनर तले बीहट में आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के सहयोग से हुए तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार की शाम विपद ढोलकिया तथा पंचलाइट नामक दो नाटकों का मंचन किया गया। विपद ढोलकिया नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिये लोक कलाओं के संरक्षण, व्यवस्था परिवर्तन एवं हमारे सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों पर पड़ने वाले प्रभाव का चित्रण किया। दूसरी प्रस्तुति में कला भवन नाट्य विभाग पूर्णिया के कलाकारों ने पंचलाइट नाटक के जरिये ग्रामीण युवाओं की मासूमियत एवं मानवीय संवेदनाओं को उकेरा। जातिगत भेदभाव व पंचों की संकीर्ण मानसिकता पर नाटक के जरिये करारा प्रहार किया गया। विश्वजीत कुमार सिंह के निर्देशन में फणीश्वरनाथ रेणु की रचना पंचलाइट नाटक में सूत्रधार के रूप मे...