बिहारशरीफ, मई 11 -- महाराष्ट्र की अस्मिता ने भारोत्तोलन में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा राजगीर, निज संवाददाता। महाराष्ट्र के टेम्पो चालक की बेटी अस्मिता दत्तात्रेय धोणे ने यूथ गेम्स के भारोत्तोलन स्पर्धा में दो नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 49 किलो वजन वर्ग में दो यूथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने 5 महीने पहले दोहा में बनाये गये अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने कुल 170 किलो वजन उठाया। 2022 में उन्होंने यूथ गेम्स में रजत पदक हासिल किया था। वहीं, यूपी की मानसी चामुंडा ने 163 किलो वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने भी स्नैच में नया यूथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। साधारण परिवार से आने वाली अस्मिता महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड की रहने वाली हैं। उनके पिता दत्तात्रय धोणे टेम्पो चलाते हैं और मां निर्मला डेयरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.