बक्सर, फरवरी 21 -- युवा के लिए, पटना का प्लान ----- लाभ 01 स्मार्ट टीवी से संचालित होती है कक्षाएं, बच्चों को दी जाती शिक्षा ऑपरेटर का है अभाव, कम्प्यूटर टीचर से संचालित हो रही है कक्षाएं फोटो संख्या 21 कैप्शन - अहिरौली मध्य विद्यालय में बंद पड़ा स्मार्ट क्लास टीवी। बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के अहिरौली उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में दो नया स्मार्ट टीवी लाकर रखा गया है। परंतु वह अभी तक स्टॉल नहीं हो पाया है। वहीं एक पुराना स्मार्ट टीवी जो वर्ष 2020-21 में स्कूल को मिला था। उसके माध्यम बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। विभाग के स्तर से दिए गए बैट्री, इन्वर्टर, रिमोट आदि सभी सही सलामत हालत में है। स्मार्ट टीवी के संचालन के लिए ऑपरेटर की बहाली नहीं की गई है। ऐसे में कम्प्यूटर टीचर मनीषा कुमारी की देखरेख में कक्षाओं का संचालन होता...