लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विधानसभा में गुरुवार को दो नए विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने का विधेयक पेश किया गया। भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय व शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय खोला जाएगा। दोनों राज्य विश्वविद्यालयों को स्थापित किए जाने से संबंधित विधेयक उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सदन के पटल पर रखा। उप्र राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 व उप्र राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2026 को सदन में पुरस्थापित किया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्च में प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...