अयोध्या, जुलाई 20 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान को लेकर शासन स्तर से कई तरह की परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। इसी के तहत अयोध्या कैंट शहर में भी 24 घंटे सातों दिन अनवरत पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा पेयजल पाइप लाइन डाली जा रही है। क्योंकि शहर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है और पेयजल की मांग भी बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर भविष्य में पेयजल की आपूर्ति को बनाये रखने के लिए नये नलकूप लग रहे हैं। खराब पड़े नलकूपों की रिबोरिंग कराकर उसे संचालित किया जा रहा है। इसी योजना के तहत अयोध्या कैंट शहर में दो नये नलकूपों की स्थापना की जाएगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा चुका है। अयोध्या कैंट शहर में दो जगह नये नलकूप लगाए जाने हैं। एक नलकूप आचार्य नरेन्द्रदेव नगर में सिटी स्टेशन के निकट लगाया जाएगा। इस नलकूप के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.