गंगापार, जनवरी 6 -- विकास खण्ड बहरिया के सुल्तानापुर, अतनपुर में स्थित नईम उद्दीन मेमोरियल इंटर कालेज के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केएफ वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 जनवरी को 10 बजे से विद्यालय के प्रांगण में होगा। जिसके मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, मान सिंह यादव शिक्षक विधायक, विजमा यादव विधायक प्रतापपुर व गीता पासी विधायक सोरांव रहेंगी। उक्त जानकारी हाजी मो आरिफ सिद्दीकी डायरेक्टर नईम उद्दीन मेमोरियल इंटर कालेज ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...