लातेहार, अप्रैल 14 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शहर से सटे तिलैयाटांड़ मोहल्ले में रविवार की शाम दो दोस्त किसी बात को लेकर आपस में भीड़ गये। जिसमें मंजर कुरैशी नामक युवक ने मो़ कैफ उर्फ़ भोलू को धारदार हथियार( चाकू ) से वार कर दिया। जिसमें कैफ के गर्दन व बाएं हाथ में गंभीर चोट आयी है। युवक को आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। जहां प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर किया गया। सूचना पाकर चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.