मुरादाबाद, जनवरी 16 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने अपने भाई, मां और दोस्तों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां, भाई समेत पांच के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के कांठ रोड स्थित स्थित गौर ग्रेसियस सोसायटी निवासी युवक ध्रुव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपने दोस्त प्रखर को उसके घर आशियाना छोड़ने जा रहा था। ध्रुव के अनुसार जब वह सीएल गुपता इंस्टीट्यूट के पास पहुंचा तथी पहले से खड़े मोरा की मिलक निवासी अभ्भास ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। पीड़ित ध्रुव के अनुसार गाड़ी रोक कर वह और उसका दोस्त प...