चक्रधरपुर, फरवरी 23 -- आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा पंचायत के गुल्लू गांव में शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में हुई मारपीट में 48 वर्षीय रथु प्रधान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों डेविड धनवार (32) और मार्शल धनवार (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक रथु प्रधान और दोनों आरोपी साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर डेविड और मार्शल ने डंडे से रथु प्रधान के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.