बगहा, जुलाई 21 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। सड़क दुर्घटना में चनपटिया के लोहियरिया वार्ड-दो के दो दोस्तों की मौत एवं एक के घायल होने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता सहदेव महतो की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली के अज्ञात चालक के विरुद्ध एफआईआर किया है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहनों को जब्त कर पुलिस अग्रेतर कारवाई कर रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर यातायात थाना बेतिया में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर में सहदेव महतो ने बताया है कि शुक्रवार की शाम उसका पुत्र अपने दो साथियों के साथ घोघा चौक पर सामान खरीदने गया था। सामान खरीद कर वापस लौटते वक्त बेतिया-मैनाटांड़ पथ में बरोहिया गांव के समीप बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी यामाहा बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें महेंद्र महतो के पुत्र बृजेश महतो (...