बेगुसराय, जनवरी 8 -- बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को दो देसी पिस्तौल व 21 गोली के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोखलेनगर विष्णुपुर में कांड संख्या 475/15 के वांछित अभियुक्त प्रमोद सिंह के पुत्र मुरारी कुमार सिंह के बारे में सूचना मिली थी कि हथियार और कारतूस छिपाकर अपने घर में रखे हुए है। सूचना पर छापेमारी की गई तो दो देसी कट्टा व 21 कारतूस बरामद की गई है। साथ ही, मौके से गोखलेनगर विष्णुपुर निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र मुरारी कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके विरूद्ध कांड संख्या 17/26 दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर पूर्व से भी बलिया थाना कांड संख्या 302/22 एवं 475/25 दर्ज ...