श्रावस्ती, मई 31 -- इकौना,संवाददाता। दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना इकौना ग्राम अवधूत नगर जयचंदपुर कटघरा निवासी सोनू विश्वकर्मा 28 वर्ष पुत्र बच्चाराम शुक्रवार रात इकौना से अपने गांव अवधूत नगर बाइक से जा रहा था। अढुवापुर गांव के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सोनू विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल होकर हाईवे पर गिरकर बेहोश हो गया। राहगीर रवि मिश्रा ने बेहोश पड़े सोनू विश्वकर्मा को एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। इसके साथ ही परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इसी तरह से नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.