मधेपुरा, जनवरी 13 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। शास्त्री चौक के पास रविवार की रात आग लगने से एक वुड फर्निचर और बिजली की चदरापोश दुकान जलकर राख हो गयी। घटना में दोनों दुकानों का लाखों रुपए मूल्य का सामान जलकर बर्बाद हो गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते अग्निशमन दस्ता भी स्थल पर पहुंच आग बुझाने में जुट गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वुड फर्निचर दुकान एमएस फर्निचर के मालिक लक्ष्मीपुर निवासी अजीत कुमार ने 15 लाख से भी अधिक मूल्य के तैयार और अर्द्धनिर्मित फर्नीचर, लकड़ी के साइज, विभिन्न मशीन आदि बर्बाद होने की बात कही। वहीं बिजली दुकान मां दुर्गा इलेक्ट्रिक के मालिक नया बाजार निवासी चंदन कुमार चंचल ने भी 5 लाख से अधिक मूल्य का सामान जलकर बर्बाद होने की बात कही है। आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.