धनबाद, मार्च 28 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद मोड़ में गुरुवार को कचरा हटाने को लेकर दो दुकानदार के कर्मचारी भिड़ गए। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह नौ बजे राजेश जेनरल स्टोर व साहु पूजा भंडार दुकान के कर्मचारियों के बीच दुकान के बगल में रखे कचरा हटाने को लेकर तू-तू, मैं-मैं हुई। इसी दौरान दोनों कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। राजेश जेनरल दुकानदार के सिर पर लोहे के पंप से चोट लग गयी, जिससे वह घायल हो गया। लोयाबाद चैम्बर के अध्यक्ष राजकुमार महतो व सचिव सुनील पांडेय ने दोनों दुकानदारों को समझा कर शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.