हाथरस, नवम्बर 5 -- सादाबाद। जैतई रोड मोड़ स्थित दो दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मंगलवार की रात को दो लकड़ी के खोखों से हजारों रूपये की नगदी और सामान चोरी कर ले गए। गांव गढी नीलकंठ निवासी राकेश कुमार की चाऊमीन के खोखे और गांव कूपा निवासी अशोक की बीडी गुटखा के खोखे की छत को तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखी नगदी के साथ ही अन्य काफी सामान पार कर दिया। सुबह दोनों दुकानदारों द्वारा दुकान खोले जाने पर घटना की जानकारी हुई। आवारा सांड के हमले से बुर्जुग घायल सादाबाद। आवारा गोवंश लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। यह आवारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। बुधवार को गांव आरती में एक सांड ने घर के निकट बुर्जुग गिरवर सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सांड पहले भी कई बार कई लोगों पर हमलावर हो चुका है। सांड खुलेआ...