कन्नौज, दिसम्बर 23 -- छिबरामऊ। क्रिसमस पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य विभाग ने मंगलवार को नगर के विशुनगढ़ तिराहा स्थित कौशल ब्रेकर्स एवं विशुनगढ़ रोड स्थित गुप्ताजी आइस्क्रीम की दुकान पर छापा मार कार्रवाई करते हुए केक निर्माण में प्रयुक्त चाकलेट व जेली के नमूने लिए। अधिकारियों ने बताया कि संकलित सभी खाद्य नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु निर्धारित खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई किसी भी प्रकार की मिलावट युक्त अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुरक्षित करने को लेकर की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...