हापुड़, जनवरी 16 -- थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में स्थित बस अड्डे पर गुरुवार देर रात को दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दौरान दोनों दुकानों में लाखों रुपये के माल का नुकसान हुआ है। पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब सवा दो बजे सूचना मिली कि धौलाना के गांव शेखपुर खिचरा स्थित बस अड्डे पर जेके इलेक्ट्रॉनिक्स और नेताजी कॉफी शॉप में भीषण आग लगी है। सूचना के आधार पर दमकलकर्मी गाड़ी के साथ पहुंचे। दुकान से निकल रही आग की लपटों के कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.