मऊ, मई 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना। स्टेशन रोड स्थित दो दुकान के कब्जेदारी के विवाद को लेकर दुकान के मालिक ने न्यायालय में वाद दाखिल किया था। इसके बाद एसडीएम द्वारा जांच के बाद 145 की कार्रवाई की गई थी। जिस पर शुक्रवार को एसडीएम के निर्देश पर नायक तहसीलदार गौरव शाह, तहसील के राजस्व निरीक्षक लेखपाल एवं पुलिस की देखरेख में कुर्की की कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों को सीज किया गया। इस दौरान कोतवाल रविंद्र नाथ राय, चौकी प्रभारी कस्बा लाल साहब गौतम, पंकज यादव, महिला उप निरीक्षक प्रतिभा गुप्ता समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.