हरदोई, फरवरी 5 -- कछौना। इन दिनों नगर पंचायत कछौना पतसेनी की कार्यशैली कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के नाम पर परिषद द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए जाने के आरोप लग रहे हैं। कार्रवाई के दौरान दो दुकानों की सामग्री जब्त की और तीन दुकानों से 500 रुपये और तीन दुकानों से 200 रुपये के हिसाब से कुल 2100 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित परिषद मार्केट में अतिक्रमण हटाने के नाम पर चुनिंदा दुकानों को ही निशाना बनाया गया। टीम के साथ पहुंचीं ईओ देवांशी दीक्षित ने हरिशंकर गुप्ता के फर्नीचर हाउस के बाहर रखी कुर्सियां व बक्से जब्त कर लिए। वहीं पास ही राकेश गुप्ता की दुकान के बाहर नाले पर रखी सामग्री भी टीम ने कब्जे में ले ली। इसके बाद करीब आधा दर्जन दुकानदारों से कुल 2100 रुपये का जुर्माना वसूला...