मिर्जापुर, फरवरी 2 -- विंध्याचल। थाना क्षेत्र के काली खोह मंदिर से सौ मीटर पहले मां काली मंदिर के पास दुकान से बेचने ने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट हो गयी। दोनों पक्षों से पांच व्यक्ति घायल हो गए। एक पक्ष से रमेश कुमार बर्मा (30) वर्ष, हर्ष बर्मा (17) अकितेश बर्मा (14) वर्ष घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप यादव (30) वर्ष एवं मंगल यादव (32) वर्ष भी घायल हो गए। थाना प्रभारी अविनाश राय ने बताया कि काली खोह में दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...